Loading...

सुर एक अंदाज अनेक...



ब्रिलियंट म्यूजिकल इव्हेन्टस ग्रुप ने पेश किए नए एवं पुराने लोकप्रिय गाने

जीत भाटी और संगीता रॉय कर्मकार के आयोजन को दर्शकों ने सराहा

नागपुर। ब्रिलियंट ग्रुप द्वारा बुधवार २० जनवरी को मनचाहे गीतो का नजराना 'सुर एक अंदाज अनेक' नए एवं पुराने गानों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की परीकल्पना एवं आयोजन जीत भाटी और संगीता रॉय कर्मकार के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन श्वेता शेलगावकर द्वारा किया गया। राइजिंग स्टार फेम स्वस्तिका ठाकूर ने दर्शकों की सुमधुर गीतो से मन मोहा। 


गायक दीपक कसोरकर, श्याम अहिरकर, विजय पांडे, दीपक खंगर, शकील कुरैशी जैसे होनहार कलाकारो ने कार्यक्रम में विविध गीत प्रस्तुत किये। अश्विनी सोलंकी ने भी प्यारे गीतो से सबका मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत दीपक कसोरकर ने ओ मेहबूबा... ओ मेहबूबा इस गाने से की। विजय पांडे ने तकदीर का फ़साना और दीपक खंगर ने - मेरे नैना सावन भादो.... जैसे एकल गीत गाए। अॅड. अहिरकर ने मर्मस्पर्शी गीत प्रस्तुत किए- संसार की हर शय का इतना ही फसाना है। 


शकील कुरैशी 'अपने प्यारे के सपने सच हुए' गीत गाए। अश्विनी ने "कभी तू छलिया लगता है', स्वस्तिका ठाकूर ने 'बेखूदी में सनम', तेरे संग प्यार में नही तोडना' जैसे महमोहक गीत गाएं। ब्रिलियंट ग्रुप के आयोजक जीत भाटी एवं संगीतसा रॉय कर्मकार ने 'तेरे लिए जानम' 'ओ मेरी दिलरूबा' जैसे 90's के गीत गा कर सबके दिल को छुआ। 

संगीता रॉय कर्मकार ने 'चलो सजना जहाँ तक घटा चले' एवं जीत भाटी ने 'दिल दिवाना बिन सजना के माने ना' गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्तिका ठाकरू एवं दीपक खंगर के गीत 'जय जय शिव शंकर के गाने से हुआ'।

कला 3061844053313783342
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list