Loading...

सिंधी छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा हेतु कोचिंग क्लास शुरु




मातृ भाषा दिवस पर उदय अकादमी ने दी समाज को सौगात


नागपुर। सिंधी समाज के छात्र छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं हेतु आगे आएं और ऊंचे मकाम हासिल करें, इसी उद्देश्य को लेकर  उदय अकादमी ने देश के प्रथम कोचिंग क्लासेस का आरंभ नापुर में किया। आई. ए. एस., आई. पी. एस. आई. आर. एस. चयन हेतु आगे आने वाले सिंधी छात्रों हेतु उदय अकादमी द्वारा इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का आयोजनमहात्मा गांधी स्कूल, जरीपटका नागपुर मे किया गया। 


अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष व उदय अकादमी के अध्यक्ष  घनश्याम कुकरेजा ने कहा कि सिंधी समाज पुरुषार्थी समाज  है, हमारे बच्चे डाक्टर व इंजीनियर आदि तो बनते हैं लेकिन हमें अब प्रशासनिक सेवाओं की ओर ध्यान देना अति आवश्यक है। 

उदय अकादमी समाज के लिए एक सौगात लेकर आयी  है इसका लाभ लेना चाहिए। प्रस्तावना में अकादमी के उपाध्यक्ष डा.विंकी रुघवानी ने कहा कि आई. पी. एस. लोहित मतानी के मार्गदर्शन में गठित उदय अकादमी द्वारा सिंधी समाज का देश का प्रथम कोचिंग होगा जहां निवास, भोजन व कोचिंग नि:शुल्क रहेगा। कोचिंग क्लास हेतु  देश के विभिन्न शहरों से छात्र छात्राएं पधारे। 

अकादमी के महासचिव प्रताप देवानी ने कहा  कि  इस आयोजन को व्यापक रुप देने हेतु  सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ  एड.एल.एस. देवानी ने कोचिंग क्लास व छात्रो के निवास के लिए 25 रुम देवानी धर्मशाला में  नि:शुल्क उपलब्ध करवाए हैं। देहली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा.रविप्रकाश टेकचंदानी ने कहा कि सिंधी समाज व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में तो योगदान दे ही रहा है,लेकिन सिंधी समाज के युवा आई.ए.एस.व अन्य प्रशासनिक सेवाओं के माधयम से भी देश की सेवा हेतु आगे आएं, इस आयोजन से सिंधी भाषा व संस्कृति का विकास होगा। 

डा. रविप्रकाश ने पावर पाइंट प्रजेंटेंशन के जरिए सिंधी पाठ्यक्रम व विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। भुवनेश्वर ओडिसा से पधारे राजाराम भागवनी ने  छात्र छात्राओं को सिव्हिल सर्विस के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। अहमदाबाद से पधारे  फैकल्टी व विद्धवान लेखक जेठो लालवानी ने सिंधी साहित्य पर प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश से पधारे आई.पी.एस. अमित तोलानी ने सिंधी भाषा में उतीर्ण होने के सूत्र बताए। आई. पी. एस. लोहित मतानी ने उदय अकादमी के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नागपुर सेंटर पड़ता है ,देश भर से छात्र  यहां आकर कोचिंग क्लास का लाभ उठा सकते हैं, उदय अकादमी का लक्ष्य प्रतिवर्ष 10 युवाओं को इस क्षेत्र में प्रतिनिधित्व  दिलवाना है। 

नागपुर मनपा स्वास्थ्य समिति के सभापति वीरेंद्र कुकरेजा ने  पालकों से आव्हान किया कि अपने बच्चों को प्रशासनिक  सेवाओं हेतु प्रेरित करें,  प्रति वर्ष 50 छात्रों को नि;शुल्क प्रशक्षिण दिया जाएगा। देहली से पधारे लेखक व अनुसंधान विद्धवान जयेश शर्मा ने सिंधी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। 

कार्यशाला में सर्वश्री एड.श्याम देवानी, डा.वंदना खुशालानी, सुरेश जग्यासी, एड.गिरीश देवानी, मिनी महापौर प्रमिला मथरानी, वीना बजाज, मंजू कुंगवानी, डिंपी बजाज, राजेश बटवानी, सुनील जग्यासी, एड.मनोज मोरयानी, कमल मनवानी, कोडूमल धनराजानी आदि प्रमुखता से मंच पर उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों व आयोजकों ने इष्टदेवता झूलेलाल व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व ज्योति प्रज्जलित की। 

इस कार्यक्रम हेतु सिंधू एज्युकेशन सोसायटी व पूज्य लकड़गंज सिंधी पंचायत, सिंधू भवन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलतार्थ हितेश देवानी, महेश ग्वालानी, संजय धनराजानी, प्रदीप पंजवानी, अंकुश देवानी, जगदीश वंजानी, मोहनीश वाधवानी, महक आडवानी, सिमरन ज्ञानचंदानी, कमल चेलानी, परसराम चेलानी, राकेश मोटवानी,अंकित देवानी, हीर कुकरेजा, हनी थदाणी, वंदना मोटवानी, प्रीति बेलानी, टिलू भाई मीरानी, आशीष आदि ने प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अकादमी की उपाध्यक्ष डा. वंदना खुशालानी ने किया व आभार प्रदर्शन महासचिव प्रताप देवानी ने किया।
शिक्षा 6707079095901456595
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list