Loading...

नागपुर की दो छात्राओं का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सत्कार




छोटे उपग्रह लांच करने के मिशन में हुआं था चयन


नागपुर। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम फाउंडेशन के छोटे उपग्रह लांच करने के मिशन के लिए चयनित नागपुर महानगर पालिका स्कूल की दो छात्राएं हाल ही में रामेश्वर के लिए रवाना हुई थी। इस अभियान में सफलतापूर्वक हिस्सा लेने के बाद नागपुर लौटी दोनों छात्राओं स्वाति मिश्रा और काजल शर्मा का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने निवास पर एक छोटे से कार्यक्रम में सत्कार किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि प्रतिकूल और कठिन परिस्थितियों में अध्ययन करने के बावजूद विज्ञान में अपने शौक को आगे बढ़ाने वाली इन दो छात्राओं ने न केवल नागपुर बल्कि महाराष्ट्र का भी नाम रौशन किया है। ऐसी छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा के लिए जो भी मदद चाहिए, दी जानी चाहिए। 

स्वाति मिश्रा और काजल शर्मा सुरेंद्रगढ़ हिंदी माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हैं। ए.पी. जे. अब्दुल कलाम फाउंडेशन के माध्यम से, छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी रचनात्मकता के माध्यम से छात्रों द्वारा बनाए गए छोटे उपग्रहों को एक साथ लॉन्च करने की पहल की गई। इसके लिए देशभर के 100 छात्रों का चयन किया गया था। इसमें दोनों छात्राएं नागपुर से चुनी गईं थीं। मनपा के स्कूलों में होने के बावजूद, इस गरीब परिवार की छात्राओं ने अपने ज्ञान के बल पर इसमें मिशन में स्थान प्राप्त किया। 

छात्राओं का मार्गदर्शन स्कूल की विज्ञान शिक्षिका दीप्ति बिष्ट ने किया। दोनों छात्राओं ने रामेश्वरम में 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्हें पूरे देश के वैज्ञानिकों द्वारा निर्देशित किया गया था। इस मिशन के तहत देश भर में 1000 छात्रों द्वारा लॉन्च किए गए 100 उपग्रह 33,000 से 38,000 मीटर की ऊंचाई पर जाएंगे और पृथ्वी पर वास्तविक वातावरण के बारे में जानकारी भेजेंगे। इन उपग्रहों का वजन केवल 50 से 80 ग्राम होता है और यह 2.5 से 4 सेमी लम्बाई के होते हैं। दोनों छात्राओं ने इस उपग्रह के निर्माण के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया। 

यह पहल पांच रिकॉर्ड में दर्ज की गई है, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोनों छात्राओं को बुके, उपहार और कपड़े देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर दयाशंकर तिवारी, शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रा. दिलीप दिवे, उप सभापति प्रमोद तभाने, स्वास्थ्य उप सभापति नागेश सहारे, पार्षद सुमेधा देशपांडे, मनपा शिक्षा अधिकारी प्रीति मिश्रीकोटकर, विनय बंगाले उपस्थित थे।
समाचार 6759935136316244988
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list