Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन का सफल रहा रक्तदान एवं नेत्र जॉंच शिबीर



नागपुर। अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक प्रकाश हेडाऊ इनकी अध्यक्षता मे एवं संस्थाके कार्याध्यक्ष राजेश संत, सचिव विशाल बोकडे, नेत्ररोग तज्ञ डॉ संजय लहाने, हनुमान मंदिर पंचकमेटी अध्यक्ष महेंद्र ढोबळे, रेल्वे अधिकारी पुनवदास कोल्हे, महिला अध्यक्ष सौ मंजु हेडाऊ, महिला सचिव श्रीमती शीलाताई कोहळे, इंदिरा गांधी शासकीय रक्त पेढी के समाज सेवा अधिक्षक चेतन मेश्राम, डॉ सागर गवई, सिस्टर वंदना भगत, इनकी प्रमुख उपस्थिती मे संपन्न हुआ। 


इस शिबीर की सुरूवात मान्यवर अतिथीयो द्वारा भारत माता को पुष्पहार अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गयी साथ ही त्याग मुर्ती रमाबाई आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष मे उन्हे अभिवादन किया गया। इस अवसर पर कोरोना योध्दाओ के कार्यो की सराहना की गयी और संस्था अध्यक्ष ने संस्था के कार्य और इस तरह के शिबीर के आयोजन पर प्रकाश डाला। 

शिबीर मे युवाओ ने बडी संख्या मे रक्तदान किया, परीसर के लोगो के ऑंखो की जॉंच करायी गयी तथा कम दामो मे चष्मे उपलब्ध कराये गये, मोतीयाबिंद वाले मरीजो की निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार रवी धकाते ने किया। 

इस अवसर पर संस्थाके सभी सन्माननिय कार्यकर्ता संजय हेडाऊ, गणेश हेडाऊ, गणेश धकाते, राज हेडाऊ, गजेंद्र उमाठे, जय हेडाऊ, राहुल निमजे, रवींद्र हेडाऊ, रोहीत धकाते, नंदकिशोर नंदनवार, नेहा कोहळे आदी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिये अमुल्य योगदान दिया। कार्यक्रम के लिये हनुमान मंदिर पंचकमेटी, गणेश फुड्स, रवि क्रियेशन, अशोक डेकोरेशन भी सहयोगी रहे।

सामाजिक 611064131314132948
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list