गृहमंत्री अनिल देशमुख जल्द स्वस्थ होने रायुकाँ ने किया महायज्ञ
नागपुर। राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस नागपुर शहर की ओर से जिल्हाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में और राकाँपा नागपुर उपाध्यक्ष भैयालाल ठाकुर व नुतन रेवतकर इन्हके प्रमुख उपस्थिति में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के कोरोना से जल्द ठीक होने के लिए गणेश टेकडी मंदिर में महायज्ञ किया गया।
रायुका के शहर जिल्हा अध्य्क्ष शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय कर्तव्यदक्ष गृहमंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होगए। अनिल देशमुख ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिला जिला में दौरा किया व पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया था। जनता के हित के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय अनिल देशमुख ने लिए, लेकिन कर्तव्य पथ पर कार्य करते करते वे स्वयं कोरोना के चपेट में आ गए जिससे सभी कार्यकर्ता व आम जनता दुखी है।
वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं व उनकी लंबी आयु के लिए राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस काँग्रेस के तरफ से सिध्द गणेश टेकडी मंदिर में महायज्ञ किया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषीय सेल शहर अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रदेश सचिव अमोल पारपल्लीवार, राकेश बोरीकर, दयाशंकर दुबे, अजहर पटेल, उज्वल खिंची, अनिल बोकडे, प्रणय जांमभुलकर, विश्वास पखिड्डे, राजेश तिवारी, सतीश तिवारी, मनीषा शाहु, विश्वजीत सावडीया, शुभम टेकाडे, पंकज मिश्रा, राम आश्रय दुबे, आशीष तेलंग, रामसुवर दिवेदी, संदिप साठवने, अभिलाष गंगने, आशीष नौकरकर व आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
