देश भक्ति मय हुआ मेट्रो स्टेशन
नागपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर महामेट्रो स्टेशन सुभाष नगर के सहयोग से भाग्यश्री फिल्म एंड ड्रामा एवं रागा टू रॉक के सयुक्त विद्यमान से, ए मेरे वतन के लोगो, ये देशभक्ति गीतों का लाइव प्रोगाम अभिनेत्री संजीवनी चौधरी और संजीव जगताप ने आयोजित किया था। संकल्पना संजीवनी चौधरी की थी तो कोऑर्डिनेशन संगीता जगताप की थी।
मुख्य अतिथि के रूप मे महामेट्रो के पीआरओ अखिलेश हलवे थे, एसीपी अशोक बागुल गेस्ट सिंगर थे। मुख्य गायक संजीव जगताप, संजय बोरकर, कौशिक पुजारी, उमेश टेम्भुर्ने, प्रशांत अनुवाने, शंकर रांमटेके, माधव बोबड़े, कुमुदिनी देशमुख, शारदा लांजेवार, अरुणा चौधरी, सेजल बोरकर, मृण्मयी जगताप ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत गाये।
इस कार्यक्रम 2 हजार लोगो से जादा लोगो ने उठाया आनंद। सभी देशभक्ति गीतों पर झूम रहे थे। भाग्यश्री अकादमी 20 साल से मेरे वतन के लोगो देशभक्ति गितो का कार्यक्रम ले रही है। विशेष अतिथी के रूप मे ज्योसना कुहेकर, प्रीति सावरकर, प्रतिभा दी, अश्विनी, अनुराधा, नीता, सोनी, संजय उत्तरवार , राजेश,सभी गाँनो को चाहने वाले इस कार्यक्रम मे हाजिर थे। सभी मैट्रो के अधिकारी पदाधिकारी ने पूरे कार्यक्रम मे बखूबी सहयोग दिया।
