राष्ट्रीय कवि प्रदीप की जयंती अनुठे अंदाज में मनायी
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_7.html
नागपुर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल, काटोल में विगत दिनों राष्ट्रीय कवि प्रदीप की जयंती बड़े ही अनुठे अंदाज में मनायी गई। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कवि प्रदीप के जीवन से जुड़े कई छोटे-छोटे वीडियो विद्यार्थियों को दिखाए गए।
कवि के गीत बच्चों ने भी गाए। एक शिक्षक से कवि बनने तक और फिर राष्ट्रीय कवि बन देश प्रेम की ओतप्रोत से जुड़ी अमर रचनाओं ने कवि प्रदीप की एक अलग ही पहचान बना दी। उनके गीत आज भी उसी सम्मान के साथ सुनाए जाते है और सुने जाते हैं।
‘ए मेरे वतन के लोगों...,' 'कितना बदल गया इंसान,' 'हम लाएं हैं तूफान से,' 'मैं तो आरती उतारू.' जैसे हजारों गीतों के रचियिता कवि प्रदीप को शत शत नमन कहते हुए प्राचार्य ने अपने संबोधन को विराम दिया।
