महापौर ने जरीपटका में आरटी पीसीआर टेस्ट व टीकाकरण शिविर का किया निरीक्षण
प्रतिदिन सैकड़ों ले रहे लाभ
नागपुर। कोरोना के बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए महानगरपालिका पूर्व स्वास्थ्य समिति सभापति वीरेंद्र कुकरेजा के निर्देश पर महानगरपालिका द्वारा जरीपटका के संत सतरामदास धर्मशाला, समाधी में 1 महीने से अधिक समय से कोविड आरटी पीसीआर जांच व टीकाकरण शिविर चलाया जा रहा है. अब तक आस-पास के परिसर के हजारों नागरिक इस शिविर का लाभ ले चुके हैं. जरीपटका की अनेक सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी व सेवाधारी इस शिविर में अपनी सेवाएं देकर बढ़ - चढ़कर सहयोग कर रहे हैं.
दिन - प्रतिदिन इस शिविर को जनता का भारी प्रतिसाद मिल रहा है. महापौर दयाशंकर तिवारी शिविर का निरीक्षण करने जरीपटका पहुंचे. वीरेंद्र कुकरेजा के साथ उन्होंने चल रहे शिविर का जायजा लिया. महापौर तिवारी ने इस सफल आयोजन के लिए वीरेंद्र कुकरेजा, डॉ. पायल के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्य कर्मियों व जरीपटका की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सेवाधारियों की तारीफ की.
इस अवसर पर मंगलवारी जोन की सभापति प्रमिला मथरानी, भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी,भाजपा नेता विजय केवलरामानी, श्रीचंद चावला, प्राचार्य विजयकुमार केवलरामानी, राजेश बटवानी, वार्ड अध्यक्ष मनीष दासवाणी, जगदीश वंजानी, प्रदीप बालानी, कमल मोटवानी, भारतीय जनता पार्टी के मुकेश साधवानी, श्रीचंद दासवानी,
कैलाश केवलरामानी, शंकर भोजवानी, नरेश खुशालानी, हरीश मूलचंदानी, अशोक विरवानी, राकेश खुशालानी, विजय तांबे, अर्जुन गंगवानी, संजय हेमराजानी, राजन कोटवानी, चिराग गोधानी, सुनील बिखानी, मुकेश चौधरी, जय साजवानी, जतिन मेठवानी व जरीपटका की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.


