कम उम्र के गीत ने लोगों को मास्क लगाने का दिया संदेश
नागपुर/मुंबई। पूरे विश्व में कोरोना काेविड -19 ने तबाही मचा दिया है। भारत में खासकर नागपुर, मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में तो कोरोना खतरे के निशान से काफी उपर जा चुका है। कल तक तो अस्पतालों में बेड की कमी बताई जा रही थी और अब आक्सीजन की भारी किल्लत ने सरकार की नींद हराम कर दिया है। नागपुर, मुंबई और दिल्ली में इसकी चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या को जगजाहिर करना अब देश हित में नहीं होगा।
देश विदेश के तमाम वैज्ञानिक और चिकित्सक लोगों ने इस बीमारी से बचने के लिए एक मात्र मास्क पहनने का विकल्प बताया है। केंद्र और राज्य की सभी सरकारों ने लोगों को मास्क लगाने पर जोर दिया है। मास्क नहीं लगाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई भी हो रही है।
मुंबई के उपनगर गोवंडी निवासी मास्टर गीत सबसे कम उम्र में मास्क लगाकर मुंबई वालों को मास्क लगाने का संदेश दे रहा है। मात्र 11 माह के गीत के बाबा पत्रकार कपिलदेव खरवार की मानें तो वो जब भी सुबह मास्क लगाकर घर से बाहर निकलते हैं तब गीत भी उनकी ही तरह मास्क लगाने की जिद करता है मजबूर होकर उन्होंने बाजार से बहुत मुश्किल से सबसे छोटे साइज का मास्क मंगवाया।
इन दिनों रोज की तरह आज भी मास्टर गीत अपने बाबा को सड़क पर छोड़ने जरूर आता है लेकिन मास्क लगाकर ही। इतने कम उम्र के मास्टर गीत की विलक्षण प्रतिभा को देखकर उसका परिवार और पड़ोसी भी अचंभित हैं।