मीरा भायंदर महानगर पालिका ऑक्सीजन के लिए हुई आत्मनिर्भर : पालकमंत्री एकनाथ शिंदे
विधायक गीता भरत जैन के प्रयासों से मिली सफलता
नागपुर/ठाणे। पिछले कई दिनों से कोरोना के मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लतो के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए वहां की विधायिका श्रीमती गीता भरत जैन ने अपने सामाजिक दृष्टिकोण के चलते अनेक मरीजों को सहायता प्रदान की। लेकिन मरीजों के इलाज में हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए थाने जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे तथा वहां के जिलाधिकारी विनायक नार्वेकर से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की थी। उनकी मांग को मानते हुए लगने वाली आवश्यक निधि से प्लांट को मंजूरी दे दी गई।
तत्पश्चात मीरा भायंदर पश्चिम में स्थित भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया गया। जिसका आज 17 मई को नगर विकास मंत्री तथा ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद राजन विचारे उपस्थित थे। पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मीरा भायंदर महानगर पालिका अब विधायिका गीता जैन के प्रयासों से ऑक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर हो गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती जोत्स्ना हसनाले, मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, शिवसेना जिल्हाप्रमुख प्रभाकर म्हात्रे सहित नगरसेवक, नगरसेविका, मनपा के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।