सांसद राजीव सातव और एकनाथ गायकवाड़ को दी गई श्रद्धांजलि
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_94.html
नागपुर/मुंबई। कांग्रेस अनुसूचित जाति मुंबई अध्यक्ष कचरू यादव ने प्रभाग विभाग क्रमांक 175 की तरफ प्रियदर्शिनी विद्यालय कोकनी आगार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव, मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार एकनाथ गायकवाड़, मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे, पूर्व नगर सेविका श्रीमती ललिता कचरू यादव, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष मोहन कांबले, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष सुभाष पिसाल के अलावा स्थानिक कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व. एकनाथ गायकवाड़ और स्व. राजीव सातव की तस्वीर पर गुलाब पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आरंभ में तुषार गायकवाड़, गणेश कुमार यादव , कचरू यादव ने मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर नेताद्वय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गणेश कुमार यादव ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को विधान सभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया उसके लिए अपने जीवन भर उनका उपकार नहीं भूल पाऊंगा। कचरू यादव कांग्रेस के इन दो नेताओं के आकस्मिक निधन से पार्टी का जो नुकसान हुआ है उसकी कमी कभी पूरी नहीं होगी।
- फोटो : कपिलदेव खरवार