तेंग सु डो स्पर्धा में नागपुर को 5 गोल्ड 5 रजत पदक
https://www.zeromilepress.com/2021/06/5-5.html
नागपुर। तेंग सु डो स्पोर्ट्स अशोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा ऑनलाईन पुम्से (काता) स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे करीब 285 खिलाडीयो ने हिस्सा लिया। नागपुर से भी 15 खिलाडियो ने हिस्सा लेकर 5 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक प्राप्त किये।
अनमोल भोयर, आयुश राठोड, उत्कर्ष उतरकर, हिमांशी अभयंकर, निर्भय काळम्बे (स्वर्ण पदक) निपुल मस्के, सुहानी धमगाये, अथर्वी फूलमाली, कल्याणी निमजे, तनु अभ्यंकर (रजत पदक) प्राप्त किये। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय मास्टर किरण यादव, नरेन्द्र बिहार, तुषार डोईफोडे को दिया।
