Loading...

विद्यार्थियों ने मनाई ऑनलाइन कबीर जयंती



नागपुर। स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में संत कबीर जयंती मनाई गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कबीर जयंती मनाई। कबीर के दोहे पढ़े। लेख लिखे एवं वीडियो भी स्कूल के साथ साझा किए। हिन्दी विभागाध्यक्ष सुनीता नासरे के मार्गदर्शन में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के कई विद्यार्थियों ने रोचक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री तैयार की, जिसे स्कूल के सुचना फलक पर अंकित किया गया। 

कबीर दास 15 वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि एवं संत थे। वे हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे। उनका लेखन सिक्खों के आदिग्रंथ में भी देखने को मिलता है। वे निर्गुण भक्ति धारा से प्रभावित थे। कबीर के भाषा में सरलता एवं सादगी है। उसमें नूतन प्रकाश देने की अद्भुत शक्ति है। 

प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने कहा उनका साहित्य जन-जीवन को उन्नत बनाने वाला, मानवतावाद का पोषण, विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने वाला है। यही वजह है कि हिन्दी संत काव्यधारा में उनका स्थान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वे एक श्रेष्ठ समाज सुधारक भी थे। 'बीजक' नामक ग्रंथ में उनकी विभिन्न भाषाओं का ज्ञान देखने को मिलता है। साखी, सबद और रमैनी उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। प्राचार्य ने सभी का अभिनंदन किया।
अभिवादन 2949036844244764443
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list