स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस सादगी से मनाया
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_175.html
नागपुर। अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस सादगी से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने अपने अपने घरों में योगा किया एवं उसके वीडियो स्कूल के साथ साझा किया। अभिभावकों ने भी स्वेच्छा से योगा किया। निबंध स्पर्धा को काफी जबरदस्त प्रतिसाद मिला।
योगासन एवं ध्यान योग का कोरोना संक्रमण काल में जो फायदा मिला, उसका भलीभांति उल्लेख किया। विद्यार्थियों ने योगा दिवस पर शपथ भी ली। स्लोगन लिखे एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाए। कुछ बच्चों ने ड्राइंग्स एवं पेंटिंग्स के माध्यम से योगासन का महत्व समझाने का सार्थक प्रयास किया।
स्कूल के आंगन में स्टाॅफ ने योगासन करते हुए अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया। स्कूल के प्राचार्य ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए सभी का अभिनंदन किया। योगा दिवस को सफल बनाने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।