Loading...

करोगे योग तो रहोगे निरोग : सुभाष कोटेचा


भाजपा ने मनाया विश्व योग दिन 

नागपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रभाव 27 गुरुदेव नगर हनुमान मंदिर के हॉल में विश्व योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नागपुर शहर महिला आघाड़ी की अध्यक्षा नीता ठाकरे, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष कोटेचा एवं नगर सेविका दिव्या घूरडे के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। विशेष उपस्थिति में माधुरी मते, रेणुका मसानिया, वर्षा कालोड़े, विकास बाबरे, संदीप वान्ढरे, प्रसाद वाड़े पंढरीनाथ सालिगुंजेवार आदि उपस्थित थे। 

एक घंटे तक चले योगा के कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन एवं मार्गदर्शन माधुरी मते ने किया। इस अवसर पर सुभाष कोटेचा ने अपने वक्तव्य में कहा की हम सब अपना फोटो अच्छा देखना पसंद करेंगे या एक्सरे अच्छा देखना पसंद करेंगे। क्योंकि एक्सरे अगर हमारा अच्छा आना चाहिए तो हमें स्वस्थ रहना होगा और स्वस्थ रहने के लिए योग करना नितांत आवश्यक है। योग से हम हमेशा निरोगी रहेंगे कहते हैं, जो करेगा योग वह रहेगा हमेशा निरोग। अंत में दीपक घुरडे ने सभी उपस्थितयों का आभार माना।
स्वास्थ्य 667108047503488783
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list