Loading...

समस्या हल नहीं हुई तो करेंगे तीव्र आन्दोलन : विजय विश्वकर्मा


मनपा आयुक्त को राकांपा मिडिया सेल ने सौंपा ज्ञापन

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ महासचिव विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में महानगर पालिका नागपुर शहर आयुक्त राधाकृष्णन के नाम उनके अधीनस्थ अधिकारी इन्हे पार्वती नगर नागपुर यहा हर वर्ष बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

जिलाध्यक्ष अमित दुबे व विजय विश्वकर्मा ने अधिकारी को बताया की शहर की गिनती आज मेट्रो सिटी में आती है, क्लीन सिटी ग्रीन सिटी ऐसी कहावत नागपुर के लिए प्रचलित है, बावजूद हर वर्ष बारिश के मौसम में दक्षिण पश्चिम पार्वती नगर वार्ड क्रमांक 35 बेले किराना स्टोर पुराना पोस्ट ऑफिस के पास आम लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। क्योंकि भारी बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है जो दिखाई नहीं देता जिसके कारण रात के समय बहोत सी दुर्घटनाओं का होना यहा आम बात हो गयी है। 

यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षो से निरंतर बनी हुई है लेकिन इसके और प्रशासन का ध्यान नहीं जाता। पार्वती नगर के साथ रामेश्वरी चौक, सुयोग नगर, भीम नगर की हालत भी लगभग समान है। भविष्य में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जान माल का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ महानगर पालिका नागपुर की होंगी। फिर भी इस गंभीर समस्या को अनदेखा किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर की ओर से महानगर पालिका नागपुर कार्यालय के सामने तीव्र आन्दोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी विजय विश्वकर्मा ने दी। इस अवसर पर निखिल कोचे, सुनील लव्हात्रे, हनी खेत्रपाल, मुन्ना यादव, निलेश खर्चाने उपस्थित थे।
सामाजिक 9089982060413341103
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list