अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य रक्षक योगशाला का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_712.html
भारतीय सिंधू सभा, नागपुर तथा योग संपदा का संयुक्त उपक्रम
नागपुर। भारतीय सिंधू सभा, नागपुर तथा योग संपदा के संयुक्त तत्वाधान में साधना सहकारी बैंक लिमिटेड जरीपटका नागपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य रक्षक योगशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंच पर बैंक के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, योग संपदा के उपाध्यक्ष योगाचार्य चंद्रकुमार टेकचंदाणी, नागपुर महानगरपालिका स्वास्थ्य समिति के पूर्व सभापति नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा, नागपुर महानगरपालिका मंगलवारी झोन की सभापति नगरसेविका प्रमिला मथरानी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा शोभा भागिया,
जी कुमार आरोग्यधाम के संचालक डा. गुरमुख ममताणी, भारतीय सिंधू सभा के उपाध्यक्ष अशोक केवलरामानी, भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष किशोर लालवानी, पूर्व संघ चालक जरीपटका नगर भगवानदास आडवानी, भाजपा उत्तर नागपुर के अध्यक्ष संजय चैधरी तथा पूर्व नगरसेवक मार्टिन मोरेश महेश मेंघाणी, रमेश सचदेव, योगागुरू देवदत्त उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता तथा पूज्य योगा गुरू पूज्य जनार्दन स्वामी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पुष्पगुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत राजेश बटवाणी, हशू अंबवानी, मनीष दासवानी, जया चेलानी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने की.
प्रस्तावना में चंद्रकुमार टेकचंदाणी ने नियमित योगा पर जोर देते हुए कहा कि योगा से अनेक फायदे होते हैं। शरीर तो स्वस्थ रहता ही है मन भी प्रसन्न रहता है। इधर उधर की बातों में ध्यान नहीं जाता।
नागपुर महानगर पालिका स्वास्थ्य समिति के पूर्व सभापति नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा जीवन में योग के महत्व को बताते हुए आज की जीवनशैली को बदलने पर ज़ोर दिया व आहार में विशेष सावधानी बरतने का महत्व समझाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में न्छव् में योगा को मान्यता दिलवाने पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने पूरे विश्व में योगो के प्रचार में प्रमुख भूमिका निभाई है।
महानगर पालिका मंगलवारी झोन की सभापति नगरसेविका प्रमिला मथरानी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत द्वारा अपनाई जा रही संस्कृति का ऋणी है। सभी देशों में योगा को महत्व दिया जा रहा है।
जी कुमार आरोग्यधाम के संचालक डा. गुरमुख ममताणी ने कहा कि विश्व के 177 देशों ने योगा को स्वीकार किया है। आयुर्वेद और योगा को जीवन का अंग बनाएंगे तो कोई भी बीमारी हमारे पास नहीं फटकेगी।
घनश्याम कुकरेजा ने अध्यक्षीय भाषण में सभी से आह्नान किया कि इस योग शिक्षा का सभी लोग लाभ लें। साधना सहकारी बैंक के प्रांगण में नियमित रूप से योग शिक्षा की क्लास चलती है। उन्होंने विभिन्न योगा करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंच संचालन संजय थटेरे ने किया व आभार प्रदर्शन जगदीश वंजानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश तलड़ा, प्रीतम भोजवानी, प्रताप हीरानी, मुरली कुंगवानी, लालचंद केवलरामानी, परसराम चेलानी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफलतार्थ सोना बुधवाणी, संतोष डेंबला, राजकुमार कोडवानी, दिलीप बिखाणी, राजेश ज्ञानचंदानी, रमेश कंधारी, परमानंद कुकरेजा ने अथक प्रयास किया।