महावृक्षारोपण के लिये निकली सायकल रैली
https://www.zeromilepress.com/2021/06/blog-post_380.html
लगाये जायेंगे एक हजार पेड़
नागपुर। रोटरी क्लब उत्तर नागपुर, झूलेलाल रनर अकादमी, भारतीय सिंधु सभा - महिला मंच, सिंधु सोशल फोरम, डी.पी. ग्रुप, फ्रेंड्स ग्रुप व पूज्य आहूजा नगर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को आयोजित महा-वृक्षारोपण अभियान की जन-जागृति के लिए आज सुबह इस अभियान के संयोजक वीरेंद्र कुकरेजा के नेतृत्व व मंगलवारी जोन सभापति प्रमिला मथरानी की उपस्थिति में साइकल रैली निकाली गयी।
इस अभियान अंतर्गत उपरोक्त संस्थाओं द्वारा 4 जुलाई को 1000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दयानंद पार्क से शुरू होकर पूरे प्रभाग का भ्रमण करते हुए संत चांदुराम दरबार, जरीपटका में रैली का समापन हुआ। जगह-जगह पर शाल, श्रीफल व पेड़ देकर सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों व नागरिकों द्वारा रैली का स्वागत किया गया।
रैली समापन के दौरान वीरेंद्र कुकरेजा ने सभी संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए 4 जुलाई को होनेवाले महा वृक्षारोपण अभियान में जुड़ने के लिए नागरिकों से अपील की। रैली सफलतार्थ भाजपा, वार्ड-अध्यक्ष प्रभाग - १, मनीष दासवाणी, विजय तांबे, राजेश बटवानी, सतीश आनंदानी, शंकर भोजवानी, जय साजवानी, राजू ढोलवानी, विनय चावला, भीषण साधवानी, किशोर केवलरामानी, जतिन मेठवानी, खेलेंद्र बिठले, चिराग गोधानी, आशिष शाहु व उपरोक्त संस्था के समस्त पदाधिकारीयों ने अथक प्रयास किया।