नवनियुक्त शहर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सत्कार
नागपुर। गणेशपेठ कार्यालय में रास्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने रास्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वरजी पेठे एवं महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अहीरकर का शाल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि आने वाले महानगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर पूरी इमानदारी और ताकत से नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के मार्गदर्शन और नेत्रृत्व में संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मनपा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भारी वोटो से जीत मिलना निश्चित है और साथ मे संगठन भी मजबूत होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले महासचिव महारास्ट्र प्रदेश, बजरंगसिंग परिहार उपाध्यक्ष महारास्ट्र प्रदेश, गुरप्रीत सिंग चंडोक, परमानंद ठाकुर, प्रकाश पसेरकर, निखिल कोचे, सुनील लव्हात्रे, विजय विश्वकर्मा, एस.बी.गोस्वामी, सुशांत भाटिया, अमर कोचे, विजय गोखले, राजीव खंडेलवाल, शीतल नंदनवार, सुरेंद्रसिंग नागी, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, इत्यादि भारी संख्या मे उपस्थित थे।
