Loading...

रोटरी क्लब ऑफ नागपुर एलिट के अध्यक्ष बने शुभांकर पाटील


नागपुर। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर एलिट की वर्ष 2021 - 22 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह धनवटे सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के वर्ष 2021 - 22 के डिस्ट्रीक्ट गव्हर्नर रमेश मेहेर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी जब किसी संस्था का नेतृत्व करने के लिए सामने आती है, तब सही मायने में वह संस्था बड़ी होती है। शुभांकर पाटील के रूप में रोटरी क्लब ऑफ नागपुर एलिट को युवा नेतृत्व मिला है। वे विविध सामाजिक उपक्रम चलाकर रोटरी क्लब का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचायेंगे। ऐसा आशीर्वाद ने दिया। 


कार्यक्रम में मंच पर वनराई फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गांधी विशेष रूप से उपस्थित थे। गिरीश गांधी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शुभंकर पाटील को विरासत में राजनीति की घुट्टी मिली है। मुझे विश्वास है कि वे अध्यक्ष पद के लिए योग्य उत्तम कार्य करेंगे। गरीबी, शिक्षा, मृदा संवर्धन, पर्यावरण आदि अनेक क्षेत्र में आज काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए युवा पिढी को सामने  आना होगा। 

क्लब के एक्झेकीटीव्ह सेक्रेटरी व पूर्व अध्यक्ष अजय पाटील ने बीते काल में चलाई गई तथा भविष्य काल में चलाए जाने वाले प्रकल्पों की जानकारी दी। 

इसके उपरांत अध्यक्ष का पदभार स्वीकार किये जाने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभांकर पाटील ने कहा कि पिता अजय पाटील के कारण बचपन से रोटरी से जुड़ा हुं। रोटरी एक आंदोलन है और आमजनों का जीवन स्तर सुधारने के लिए क्लब द्वारा विविध उपक्रम संचालित किये जाते हैं। भविष्य में भी पर्यावरण, बांस, गरीबी, शिक्षा आदि क्षेत्र में अच्छा कार्य कर क्लब को नई ऊंचाई प्रदान करने का प्रयत्न करेंगे। 

इस अवसर पर उपस्थितो में नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष शुभांकर पाटील, उपाध्यक्ष अक्षित खोसला, सचिव करण जोतवानी, कोषाध्यक्ष सार्थ गुगनानी तथा निवर्तमान अध्यक्ष रौनक कंदे, सचिव सना ओपाई सहित डिस्ट्रीक्ट सेक्रेटरी प्रकाश खेमचंदानी, एजी मंजुषा चकनलवार, एन्क्लेव चेअर किशोर राठी उपस्थित थे। रोटरी के ज्येष्ठ सदस्य संग्रामसिंग भोसले, कपील बहारी, अरूण मित्तल, आलोक गोयंका, संजय मेश्राम ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। 

डॉ संस्कृती पाटील ने शुभांकर पाटील का परिचय कराया। मंजुषा चकलनवार ने रमेश मेहेर का परिचय कराया। प्रास्ताविक रौनक कंदे ने किया तथा करण जोतवानी ने आभार माना।

नियुक्ति 8576341152304286196
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list