Loading...

आनलाइन मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व


नागपुर। गुरू पूर्णिमा पर्व भारतीय संस्कृति में काफी महत्व रखता है। यूं तो सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा कुछ अलग ही महत्व रखती है। कहा जाता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। 

महर्षि वेद व्यास ने पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरू की उपाधि भी दी गई। कहा  जाता है कि इसी दिन शिव जी आदिगुरु यानी धरती के प्रथम गुरू की बने। 15000 वर्ष पहले पैदा हुए यह योगी भगवान शिव हैं। ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने तो उन्हें पांच साथी मिले। बुद्ध ने इन पांचों को सारनाथ में पहला उपदेश दिया। 

24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी ने गांधार के इंद्रभूति गौतम को पहला शिष्य बनाया था। इस कारण उन्हें त्रिनोक गुहा भी कहा गया। तभी से जैन इसे त्रिनोक गुहा पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। शिर्डी में गुरू पूर्णिमा पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। पूरे देश में पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ यह पर्व मनाया जाता है। 

अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल भी हर वर्ष विधी विधान से व्यास पूर्णिमा मनाते आया है। वर्ष 2021 में आॅनलाइन गुरू पूर्णिमा पर्व मनाने की जानकारी स्कूल के प्राचार्य ने दी। सभी कक्षाओं के विद्यार्थी वीडियो के द्वारा स्कूल के साथ अपने भाषण, आलेख एवं रोचक ज्ञानवर्धक प्रसंग साझा करेंगे।
स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों से संपर्क साधा। 

उन्होंने विद्यार्थियों के वीडियो की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन कमेटी सभी विद्यार्थियों एवं पालकों का अभिनंदन करता है। विद्यार्थियों द्वारा साझा की गई ज्ञानवर्धक सामग्री सूचना फलक पर अंकित की गई।

छोटे-छोटे बच्चों ने चित्र एवं दोहे के द्वारा गुरू पूर्णिमा का अर्थ समझाने का एक सार्थक प्रयास किया, तो कुछ बच्चों ने अपनी अपनी क्लास टीचर के लिए हाथ से निर्मित सुन्दर सुन्दर शुभकामना कार्ड भेजे। कुछ पालकों ने भी गुरूजनों के सम्मान में ग्रीटिंग कार्ड भेजे। 

विद्या शिक्षण प्रसारण मंडल, नागपुर एवं अरविन्द बाबू देशमुख प्रतिष्ठान नागपुर के संस्थापक पूर्व कृषि मंत्री रणजीत बाबू देशमुख एवं पूर्व विधायक डॉ. आशिष देशमुख ने स्कूल के इस उपक्रम की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रदान की। 

उन्होंने आनलाइन गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों का भी अभिनंदन किया।

अभिवादन 5456190492806786675
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list