युथ राष्ट्रीय युवा शक्ति के महाराष्ट्र संगठन मंत्री पद पर शेखर घटे नियुक्त
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_52.html
नागपुर। युथ राष्ट्रीय युवा शक्ति के महाराष्ट्र राज्य प्रदेश अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी ने शेखर तुकाराम घटे को महाराष्ट्र संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी तथा राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि को मान्यता देने वाले और हिन्दू अस्मिता के रखवाले, हितैषी, कई सामाजिक संस्थाओं में अहम भूमिका निभाने वाले वर्तमान समय में बजरंग दल संयोजक शेखर तुकाराम घटे को युथ राष्ट्रीय युवा शक्ति के महाराष्ट्र संगठन मंत्री पद पर युथ राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व महाराष्ट्र प्रभारी गोपाल जलवानी की अनुशंसा पर
महाराष्ट्र राज्य प्रदेश अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी ने शेखर तुकाराम घटे को नियुक्त पत्र देते हुए राष्ट्रहित कार्यो हेतु प्रेरित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा की है कि शेखर घटे संगठन के नियम एवं मर्यादा का पालन करते हुए संगठन के विस्तार एवं संगठन हितार्थ सदैव प्रयत्नशील रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।