Loading...

भाजपा ने मनाया चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन


नागपुर। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद आज उनकी जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद चौक, सीए रोड पर भाजपा भगवान महावीर - चितेंश्वर वार्ड के द्वारा नागपुर नगरी के प्रथम नागरिक महापौर दयाशंकर तिवारी के हस्ते उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण कीया गया। 

इस प्रसंग पर अतिथि द्वारा उनके जीवनी पर उद्बोधन किया गया। युवा चंद्रशेखर को अग्रेजो के द्वारा 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोडे की वार के साथ उन्होंने अपने मुख से वंदे मातरम और भारत माता की जय का स्वर बुलंद किया, इस प्रसंग के बाद में सार्वजनिक रूप से वे आजाद कहलाए गये। 

इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुखता से मध्य नागपुर के विधायक विकास कुभांरे, महानगर पालिका स्वास्थ्य सभापती सजंय महाजन, गांधीबाग झोन सभापती श्रध्दाताई पाठक, नगरसेविका वदंनाताई यगंटवार नगरसेवक राजेश घोडपागे, भाजपा मध्य नागपुर अध्यक्ष किशोर पलादुरकर, विणकर प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्याम चांदेकर, सुबोध आचार्य, राजेन्द्रजी धकाते, दशरथ मस्के, बाला पळसापुरे, नैनेश पौनिकर, जिवन पराते, गौरीशकंर खापेकर, नितीन इटनकर, सचिन छाडी, प्रभात जैन, सुबोध जैन, प्रमोद वर्धेवार प्रमुखता से उपस्थित थे।

अभिवादन 8240537048329793262
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list