Loading...

परशुराम सांस्कृतिक मंच के बैनर और लोगो का हुआ लोकार्पण


प्रतियोगिताओं के साथ महिलाओं ने जमकर उठाया पिकनिक का आनंद

नागपुर। श्रावण मास और गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच  और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुमढाला  स्थित शनिधाम फार्म हाउस में रविवार को आयोजित 'मस्ती के रंग प्यारी सखियों के संग' पिकनिक का मंच की सभी सखियों ने खूब आनंद उठाया।


कार्यक्रम की संयोजिका रितु आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पिकनिक के दौरान रखी गई सभी प्रतियोगिताओं में  मंच की सभी सखियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


शुरुआत में श्रीकृष्ण झूला उत्सव मनाया गया इस दौरान सभी सखियों ने एक से बढ़कर एक सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और ठाकुर जी के भोग का लुत्फ उठाया। विशेष तौर पर श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच के 'बैनर और लोगो' का लोकार्पण भी किया गया। 


एक से बढ़कर मनोरंजक गेम खेले गए। जिसमें 1 मिनट गेम शो, प्रश्नोत्तर, डांस, भजन गायन, म्यूजिक चेयर और हाउजी गेम रखे गए थे। विशेष पुरस्कार के तहत 'हरियाली क्वीन' का खिताब रेनू शर्मा को दिया गया। 1 मिनट गेम शो की विजेता रिया पांखला रही, वही क्विक आंसरिंग में बाजी मारी सुमन पांखला ने। 

म्यूजिकल चेयर में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में इशान  तिवारी ने प्रथम और 16 वर्ष की आयु वर्ग के ग्रुप में शौनक ने पुरस्कार जीता। महिलाओं के ग्रुप में रितु  शर्मा विजेता रही। 

हाउजी गेम में अर्चना शर्मा, वर्षा शर्मा, रीना नितिन, मेघा शर्मा और नमिता शर्मा ने बाजी मारी। सभी सखियों को सुहाग प्रतीक  मेहंदी के कोन प्रदान किए गए। इस दौरान सखियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

पिकनिक का समापन अल्पाहार एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करके किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में रितु आनंद शर्मा, रमा शर्मा, मीना पांखला, रेणु शर्मा, वर्षा शर्मा, रिंकू शर्मा, अर्चना शर्मा, योगिता पांखला, सुनीता शर्मा, उमा शर्मा, नैना शर्मा, प्रिया पांखला, सुमन पांखला, भारती शर्मा का योगदान रहा।

समाचार 6419906998495905201
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list