विश्व छायाचित्रण दिन पर छायाचित्रकार ने बढ़ाया मनोबल
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_166.html
नागपुर। पूरे विश्व में 19 अगस्त को विश्व छायाचित्रण दिन मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर शहर के प्रसिद्ध छायाचित्रकार तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर के महासचिव दिनकर वानखेड़े ने अपने सभी छायाचित्रकार बंधुओं को बड़ी शालीनता के साथ बधाई देते हुए सभी की हिम्मत बढ़ाई हैं।
उन्होंने कहा
कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते ऑनलाइन ही सभी
प्रकार की फोटोग्राफी तथा स्पर्धाए हुई थी लेकिन अब थोड़ी राहत मिलने से
खुशियां बढ़ रही है। पिछले वर्ष सभी के लिए बहुत ही संकट भरा था, जिसमें
सभी ने एक दूसरे को मदद करके इस संकट की घड़ी से उबारने का पूरा प्रयास
किया था।
सामाजिक दूरियां बनाकर तथा सरकारी नियमों के पालन के साथ सभी छाया
चित्रकार बंधु अब अपने अपने कार्य को सुचारू कर सकते हैं।