Loading...

श्री हनुमानजी को बहनो ने बांधी राखी


अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच का उपक्रम

नागपुर। कॉटन मार्केट स्थित गीता मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की बहनों ने हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए राखी बांधी। संस्था द्वारा विगत 15 वर्षो से अटूट आस्था, विश्वास लिए सभी बहनें हनुमानजी को श्रृद्धा पूर्वक, प्रेम के साथ रक्षासूत्र  बांध रही है। 


आज के इस भंयकर  वातावरण में जहां देश में महिला असुरक्षित हैं वह ऐसा भाई चाहती है जो मन, वचन और कर्म से शक्तिशाली हो। हर बहन अपने भाई को शक्तिहीन कभी नहीं चाहेगी और आज इस देश में हनुमान तथा परशुरामजी जैसा है  व्यक्तित्व हर पुरुष में होना चाहिए, यही संदेश संस्था की बहनें समाज के हर भाई को देना चाहती है, ताकि देश की हर बहन अपने भाई पर गर्व कर सकें। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति मंच का दृढ़ विश्वास है कि ऐसा जरूर होगा। इस अवसर पर बहनों ने हनुमान भजन गाए, मिष्ठान वितरण किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संस्थापिका रेखा चतुर्वेदी, अध्यक्षा रति चौबे, उपाध्याक्ष रेखा पांडे, सचिव जयमाला, तिवारी, अनिता पाठक, प्रिती पांडे, लीला शर्मा, अनिता पुरोहित, शीला दुबे, अंशुल दुबे, कोकिला तिवारी, सुनीता शर्मा एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाई, कार्यक्रम सुंदर रहा। 

इस अवसर‌ पर गीता मंदिर के संचालक श्री निर्मलानंदजी का सदैव की भांति सहयोग रहा। उन्होंने सभी बहनों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि सभी बहनों का कल्याण हो और कोराना वायरस जैसी महामारी से सभी सुरक्षित रहे हनुमानजी रक्षा करे।

समाचार 6370436536848833442
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list