Loading...

मनपा 5 रुपये यूनिट से पानी का करे वितरण : आर्य


ओसीडब्लू अनाप शनाप बिल भेजकर नागरिकों को  कर रही परेशान

नागपुर। शहर में निजी कंपनी ओसीडब्ल्यू  द्वारा लोगों को अनाप शनाप पानी के बिल भेजकर परेशान किया जा रहा है। जिससे नागपुर की जनता कोरोना काल मे परेशान हो गई है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश आर्य ने बताया की हाल ही में जरीपटका और मेकोसाबाग़ निवासी सुगनोमाल खानचंदानी को 37418 और मनोहर लालवाणी को अनाप शनाप बिल भेज रहे है। 

जब मनपा स्वयं पानी वितरण का काम करती थी तो मनोहर लालवनी को 3 महीने का 150 रुपये बिल आता था अर्थात 9 महीने में 450 रुपये बिल आता था, परंतु अभी 9 महीने का बिल 12073 रुपये भेजा गया है। इस तरह ओसीडब्ल्यु ने चालू दर्जे के पानी मीटर लगा कर लोगों की लूट मचा रखी है।

मनपा जब स्वयं पानी वितरण और देख रेख का काम देखती थी तो उस समय कम से कम 35 यूनिट पानी का पैसा 3.50 यूनिट के हिसाब से लेती थी और उस समय सन 2010 - 2011 में 90  करोड़ रुपये की मनपा की आय होती थी। 

अभी निजी कंपनी ओसीडब्ल्यु लोगों को  30 यूनिट पानी 10.30 रुपये यूनिट के हिसाब से दे रही है और उसके ऊपर 24.44 रुपये के हिसाब से पानी के पैसे ले रही है। 

आज मनपा को पानी से प्रतिवर्ष मात्र 140 - 145 करोड रुपये की आय हो रही है। जबकि मनपा को आज की तारीख में प्रतिवर्ष कम से कम बड़े पानी के दर अनुसार 500 करोड़ की आय होनी चाहिये। 

आज लोगों को पानी भी बराबर नहीं मिल रहा है और न ही मनपा की आए बढ़ रही है। अगर इसी तरह नागरिकों की लूट निजी कंपनी करती रहेगी तो मनपा के समक्ष आंदोलन करेंगे। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा महानगर पालिका के पूर्व पक्ष नेता वेदप्रकाश आर्य ने अनुरोध करते हुए कहा कि मनपा ने स्वयं पानी वितरण और देख रेख का काम करना चाहिए और पानी के रेट 5 रुपये यूनिट से करना चाहिये, अन्यथा मजबूरन हमें तीव्र आंदोलन करना पड़ेगा।

समाचार 5536597028808078406
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list