Loading...

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर राकांपा ने किया अभिवादन


नागपुर। मध्य नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष रिज़वान अंसारी और उत्तर नागपुर अध्यक्ष महेंद्र भांगे के नेतृत्व में 14 अक्टूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के उपलक्ष में संविधान चौक पर महामानव डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण करके अभिवादन किया।

मध्य नागपुर अध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि धम्मचक्र अनुप्रवर्तन दिवस बौद्ध धर्म के सभी अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है क्योंकि आज ही के दिन 14 अक्टूबर 1956 को संविधान के रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने धर्म परिवर्तन करके बौद्ध धर्म को 6,00,000 अनुयायियों के साथ अपनाए थे। वह धर्म परिवर्तन के द्वारा जाति व्यवस्था पर आधारित भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। उनके जीवन पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वर्षा शामकुले, सुनील लांजेवार, शेखर पाटील, हेमंत भोतमांगे, इसराइल अंसारी, नागेश वानखेड़े, मोहसिन शाही, रियाज़ खान, ज्योति लिंग्यात, नसीम अख्तर, नईम अंसारी, प्रमोद जोंधळे आदि कई पदाधिकारियों का समावेश था।
समाचार 208164389996359932
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list