डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर स्वास्थ्य संगठन ने की आदरांजली अर्पित
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_93.html
नागपुर। 65 वें वर्धापन धम्म परिवर्तन दिन के उपलक्ष पर डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर स्वास्थ्य संगठन (BAH0) नागपुर ने आदरांजली अर्पित की। अध्यक्ष डॉ. त्रिशला धेमरे के नेतृत्व में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर स्वास्थ्य संगठन बाहो (बीएएचओ) के पदाधिकारियों और सदस्यों की टीम ने आज, 14 अक्टूबर 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर के सामने संविधान चौक पर डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजली दी और अभिवादन किया एवं भंते राहुल ने पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाहो की अध्यक्ष डॉ. त्रिशला धेमरे, डॉ. निकेतन जम्भुलकर, सचिव साथ में डॉ माला कांबले, डॉ बी एस गेडाम, डॉ कृष्ण कुमार धेमरे, डॉ. शंकर खोबरागड़े, डॉ. सुचित बागड़े, डॉ राम घोडेस्वर, डॉ प्रदीप पझारे, डॉ नितिन शेंडे, डॉ मनीषा धनपालवार, डॉ अभिषेक सोंडावले, डॉ. रेखा पाटिल और कार्यालय कर्मचारी श्रीमती छाया बटबराई और नरेश गायकवाड़ उपस्थित थे। डॉ. सुचित बागड़े ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।