Loading...

अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना के साथ हुई प्रतियोगिता


नागपुर। अखिल भारतीय जागृति मंच ने गीता मंदिर के प्रांगण में बड़ी ही धूमधाम के साथ करवा चौथ की सामूहिक पूजा की।
प्रारंभ में अनीता पाठक ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, वृत की विस्तृत जानकारी शीला भार्गव ने दी।


संस्थापिका रेखा चतुर्वेदी और सचिव जयमाला तिवारी ने भी अपने विचार रखे। पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाए सज संवर के उपस्थित हुई। सभी ने अपना परिचय और यादगार लमहे को साझा किया। सुहाग की सामग्री पूजा की थाली, जोत जलाकर चलनी एवं करवा की पूजा की। 

इस अवसर पर शशि मिश्रा का साल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। शशि मिश्रा और सुनिता शर्मा का विशेष सहयोग रहा और उन्हीं के हाथों सभी को  पुरस्कार का वितरन किया गया।

पूजा पाठक, इंदु शर्मा, डॉ कंचन त्रिवेदी, निधि दिक्षित, अनीता पाठक, शैलजा तिवारी, माधवी शर्मा, रेखा मिश्रा, अनीता पाठक, शीला दुबे, लीला शर्मा, सरिता त्रिवेदी, सुधा उपाध्याय, ज्योति द्विवेदी, स्मिता दुबे, शिल्पा तिवारी, मंजू बाजपेई, ज्योति दुबे, पूजा मिश्रा, अनीता मिश्रा, मनोरमा तिवारी, ज्योति मिश्रा, प्रतिभा हिंडोरिया, वैशाली मिश्रा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
मंच संचालक सुनीता शर्मा, आभार जयमाला तिवारी ने जताया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
समाचार 355178575306631450
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list