डॉ. निक्की शर्मा नेपाल के लुम्बिनी अवार्ड में होंगी सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_917.html
नागपुर/मुम्बई। लेखिका एवं समाजसेवी डॉ. निक्की शर्मा सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेपाल के लुंबिनी में सम्मानित होंगी। डॉ शर्मा पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रही हैं। पीपल, नीम, तुलसी अभियान नेपाल की संस्था ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी नेपाल और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर नेपाल एवं दीदी जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल भूटान के द्वारा चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करने हेतु प्रदान किया जाएगा
डॉ निक्की शर्मा (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करती रही हैं। यह सम्मान 27 से 28 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम लुम्बिनी शहर में आयोजित किया जाएगा। डॉ शर्मा को इस सम्मान के मिलने से उनके चाहने वाले बहुत सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे हैं। निक्की शर्मा ने बातचीत में कहा कि पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है और इस महामारी के दौर में सब को और भी अच्छे से समझ में यह बात आई है और लोग जागरूक भी हुए हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार मेरी कलम यूं ही अनवरत चलती रहेगी।
सच कहुँ तो पृथ्वी का फेफड़ा ही संक्रमित हो गई है। पृथ्वी का फेफड़ा आप जानते हैं क्या है ?जंगल... जंगल है जो प्रतिदिन कटते जा रहे है, जिससे चलते अन्य ऑरर्गन भी धीरे धीरे संक्रमित हो रहे हैं। पृथ्वी का हृदय नदी , किडनी भी ।नदी पृथ्वी की रक्त कोशिकाओं की छोटी छोटी नदियां है।
इन्हीं विषयो पर अंतरराष्ट्रीय चितन शिविर और सह अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित की गई है।