Loading...

राईस एन्ड ग्रेन ब्रोकर्स असोसिएशन का हुआ स्नेह मिलन कार्यक्रम


नागपुर। राईस एन्ड ग्रेन ब्रोकर्स असोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम वर्धमान नगर स्थित सिंधु भवन में बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शनिवारे ने अपने सम्बोधन में संस्था की विस्तृत जानकारी व्यापारियों के सामने रखी जिसमे प्रमुखता से नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिती के अंतर्गत दलाल भाइयो के लिए ऑफिस की ईमारत बनाने की मंजूरी हेतु संस्था ने कैसे प्रयास किए और इसमें कैसे सफलता मिली इस पर जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दी होलसेल ग्रेन सीड्स मर्चेट असोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने की। नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिती के नवनिर्वाचित अतुल सेनाड व प्रकाश वाधवानी का शॉल, श्रीफल, व फूलो का गुलदस्ता देकर सत्कार किया गया। उसी प्रकार नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के लगातार तीसरी बार निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वीन मेहाड़ियाव, सचिव रामअवतार तोतला का शॉल, श्रीफल व फूलो का गुलदस्ता देकर सत्कार किया गया।

विशेष अथिती स्वरुप कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. बत्तीसिया, दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेट असोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी, उप महापौर मनीषा ताई धावड़े, नगर सेविका चेतना टांक, रामअवतार अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन असोसिएशन के सचिव राहुल जैन एव आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष पप्पू बजाज ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, राजेंद्र मालू, अविनाश सच्चानि, अशोक सच्चानि, बंटी मोटवानी, महेश ग्वालानी, सुमित अग्रवाल, कनैया बजाज, विनोद मखरिया, प्रदीप बियानी, कैलाश हुरकट, करण सुहान्दानि, देवा हरड़े, सचिन पुनियानी, राजा थावरणी, विमल झमतानी, पवन सच्चानि उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलतार्थ ललित शर्मा,  हेमंत भालोटिया, सुरेशजोइसर, अजय जैन, बजरंग पराते, पूनम शर्मा, रमेश वंजारी, गिरीश बजाज, विनोद पांडा, कनैया बजाज, गोलू जैन, बबलू जैन, संजू बजाज आदि लोगो ने अथक प्रयास किए।
समाचार 4324354488693018823
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list