शरद बागडी 'भारत भूषण २०२१' संम्मान से पुरस्कृत
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_344.html
नागपुर/भोपाल। भारत सरकार द्वारा पंजीकृत व नीति आयोग, मिनीस्ट्री आँफ सोशल जस्टिस एंड एनपावरमेंट, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत द्वारा प्रमाणित एंटी हैरेसमेंट फांऊडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भव्य पुरस्कार 'भारतभूषण २०२१' का आयोजन मध्यप्रदेश भोपाल में किया गया। इसमें जुरी पैनल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, लेखन, खेलकूद, स्पोर्टस, समाजसेवा, मेडिकल, आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चयन किया गया।
महाराष्ट्र नागपुर से लेखक, चिंतक, समाज सुधारक वरिष्ठ समाज सेवी शरद गोपीदासजी बागडी को 'भारतभूषण २०२१' से संम्मानित कर प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो प्रदान किया गया। शरद बागडी तीन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं 'वर्ड कांन्टिट्युशन एंड पार्लियामेंट असोशिएशन यू.एस. ए' आदि के सदस्य हैं व ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन, फोर्ब्स मैगजीन, न्यूज ४७ मिडिया, टीचाट आदि अनेकों संस्थाओं द्वारा '१०० इंस्पायरिंग इंडियन' सुची मे शरद बागडी का नाम नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, पद्मश्री विजेताओं, फिल्ड ऐयरमार्शल आदि के साथ शामिल किया गया है।
शरद बागडी को ५ अंतरराष्ट्रीय-२९ राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ २१९ व्यवसायिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं, अनेक प्रदेशों के राज्यपाल,मुख्यमंत्रीओ व केंद्रीय मंत्रियों द्वारा भी संम्मानित किया गया है। शरद बागडी ने पुरस्कार के लिये अपने स्व. पिताजी गोपीदासजी व माताजी स्व. केशरदेवी बागडी व परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।