कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मनाया संविधान दिवस
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_397.html
'दीक्षाभूमि' कैलेंडर का हुआ विमोचन
नागपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, नागपुर शहर की ओर से संविधान चौक, नागपुर मे संविधान दिवस के उपलक्ष में भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, नागपुर शहर अध्यक्ष इरशाद अली ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
नागपुर शहर अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि संविधान का संरक्षण करना हर भारतीय का कर्तव्य है, साथ ही में 2022 नववर्ष 'दीक्षाभूमि' कैलेंडर का विमोचन इरशाद अली, सुरेंद्र मेश्राम, समीरभाई इनके हाथो किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंशुल मेश्राम, समीरभाई, मोहित वासवानी, शुभम वासनिक सहितअन्य उपस्थित थे।