अधिकारों के साथ कर्तव्य को भी समझें : तेजिंदर वेणुगोपाल
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_678.html
नागपुर। 26 नवंबर संविधान दिवस' दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में संविधान निर्माताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर संविधान के प्रति निष्ठा व आस्था के आव्हान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीतिज्ञ शास्त्र की प्राध्यापिका श्रीमती संगीता ज्ञानचंदानी ने संविधान के मूल्यों तथा भारतीय संविधान के रोचक प्रसंगों के संबंध में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। अधिकारों के साथ छात्राएं अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करें यह उद्गार प्राचार्या श्रीमती तेजिंदर वेणुगोपाल ने व्यक्त किए।
विभिन्न उदाहरणों द्वारा उन्होंने छात्राओं को संविधान का पठन-पाठन करने तथा संविधान में निहित तथ्यों तथा आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर विकास के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती तेजिंदर वेणुगोपाल ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी सचिव, राजेश लालवानी, इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य तथा सभी पदाधिकारी गणों ने संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।