Loading...

अल्पसंख्यांक विभाग ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की मनाई जयंती



नागपुर। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की 133 वी जयंती नागपुर शहर जिल्हा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पच्छिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में अल्पसंख्याक विभागीय अध्यक्ष ओवैस कादरी की प्रमुख उपस्थिति में अल्पसंख्यांक विभाग के शहर अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में देवाडिया कॉंग्रेस भवन में अबुल कलाम की जयंती मनाई गई। 

ओवैस कादरी एवं इरशाद अली ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी पर प्रकाश डालकर बताया की भारत में शिक्षा के योगदान के साथ-साथ देश की आज़ादी में उन्होंने जो भूमिका निभाई उसे कभी भुलाया नही जा सकता। 

इस अवसर पर विभागीय उपाध्यक्ष अहमद खान, उत्तर नागपुर अध्यक्ष अकिल अफसर, दक्षिण नागपुर अध्यक्ष इमरान पठान, पच्छिम नागपुर अध्यक्ष  रिजवान रुमवी, ब्लॉक 1 अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ठाकरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी समीर, सुरेन्द्र मेश्राम, हाजी शेह्बाज, शायदा बेगम, निसार शेख, शेह्जाद खान, जुनेद अहेमद, विजय निखारे, मनीष ठाकरे, मोहित वासवानी, जाबिर शेख आदि उपस्थित थे।
समाचार 7056147763861502942
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list