मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की मनाई जयंती
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_36.html
नागपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी तथा हिंदू मुस्लिम एकता के लिए कार्य करने वाले समाज सुधारक व देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मध्य नागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल शकील के मार्गदर्शक से उनके कार्यालय में जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित साहेबराव देशमुख, सदानंद सपाटे, संतोष गोटाफोडे, ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर ज़िला अध्यक्ष शेख मुख्तार, रुग्ण कल्याण अध्यक्ष अनीशा शेख इन सभी की उपस्थिति में जयंती मनाई गई।