दीपावली पर्व वृद्धाश्रम में बेसहारा वृद्धों के बीच खुशियां बांट कर मनाया
वृद्धों के खुशी से निकले आंसू
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि हिंगनघाट शहर की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मोटवानी के नेतृत्व में पूरी महिला टीम ने कमला नेहरू वृद्ध आश्रम में जाकर मनाई दीपावली मनाई और उन्हे खुशी ,पारिवारिक माहौल के साथ उनके साथ हर्षोल्लास से अपना समय बिताया, उन्हें उनकी मनपसंद खाद्य सामग्री बांट कर आत्मिक सुख की प्राप्ति की।
मोटवानी ने बताया कि हिंगणघाट महिला टीम के इस मानवीय कार्य की सवर्त्र सराहना होती है।। महिला टीम अध्यक्ष अनुराधा मोटवानी ने बताया है कि यूं तो दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व है सभी अपने परिवार के साथ में खुशियों भरा मनाते हैं पर उन वृद्ध आश्रम में भी किसी परिवार के सदस्य जोकि बेसहारा हो चुके हैं बुजुर्ग लोग वहां पर रहते हैं उनको खुशियों के पल मुस्कुराहट के साथ दीपावली उत्सव मनाया तब वे बुजुर्ग यह परिवार जैसा आनंद देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए तो उपस्तिथ सभी बहिने भी अपने आंसू ना रोक पाए. दीपावली पर्व में यह कार्य बेहद ही मन को खुशी देता है।
अध्यक्ष अनुराधा मोटवानी की अध्यक्षता में टीम के अन्य पदाधिकारियों मेंआंचल कटारिया ,जूही आर्य, जिया पाखारानी, प्रोफेसर माया मीहानी, सुनीता खिलवानी, सोनल समतानी ,उषा चंदानी ,सभी बहनों ने मिलकर अथक सहयोग प्रदान किया।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया हिंगणघाट में ही युवा महिला टीम विदर्भ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा मुखी की टीम ने 5 तारीख को संत कंवरराम भवन में एक पारिवारिक दीपावली स्नेह सम्मेलन शाम 7 से आयोजित किया है जिसमे नगराध्यक्ष प्रेम बसंतानी और सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश भाई मिहानी उपस्तिथ रहेंगे।