एलआईसी को बचाने एकजुट होना आवश्यक : कॉमरेड वी. रमेश
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_807.html
कॉमरेड अनिल ढोकपांडे का बधाई कार्यक्रम उत्साह में संपन्न
नागपुर। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी असोसिएशन (एआईआइईए) के अध्यक्ष कॉमरेड वी.रमेश ने एलआईसी के आईपीओ का विरोध करते हुए कहा कि 'एलआईसी सहित देश के सारे सार्वजनिक क्षेत्रों मे देश की आम जनता, मजदूर, किसान, व्यापारी व आम कर्मचारियों का पैसा लगा हुआ है। इसको बचाने हेतु सबको एकजुट होना आवश्यक है। देश नही बिकने दूंगा का नारा लगानेवाला व्यक्ति आज बैंक, बीमा,दूरसंचार,एअरलाईन्स, इस्पात, कोयला, रेलवे सहित सारी संपत्तियों को पूंजीपतीयो को कवडीमोल भाव में बेच रहा है। एल आई सी देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देती है और उस पर करोड़ो लोगों का विश्वास है। इसे बेचना जनभावनाओ के खिलाफ है और लोकतंत्र मे इसका विरोध स्वभाविक है, ऐसा भी उन्होंने कहा।
नागपुर मंडल एलआईसी कर्मचारी संघठन, नागपुर की ओर से नागपुर मंडल एलआईसी कर्मचारी संघठन और पश्चिमी क्षेत्रीय बीमा कर्मचारी असोसिएशन के अध्यक्ष कॉमरेड अनिल ढोकपांडे को भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्ति पर बधाई कार्यक्रम शनिवार 27 नवम्बर को किंग्सवे के परवाना भवन काम्प्लेक्स में उत्साह से मनाया गया। इस समय वे बोल रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत संघर्ष की राहों पर चलना है हमें... इस गीत से हुई। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ बीमा कर्मचारी नेता कॉमरेड रमेश पाटने, प्रमुख वक्ता के रूप में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारीअसोसिएशन (एआईआइईए) के अध्यक्ष कामरेड वी. रमेश, कोषाध्यक्ष कॉमरेड बी. एस. रवी, पश्चिमी क्षेत्रीय बीमा कर्मचारीअसोसिएशन के महासचिव कॉमरेड एच. आय. भट और अ भा विमा पेन्शनर्स असोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड टी. के. चक्रवर्ती मौजूद थे।
कार्यक्रम प्रास्ताविक में स्वागताध्यक्ष एसोसिएशन के महासचिव कॉ. वाई. आर. राव ने कॉ. अनिल ढोकपांडे के जीवन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि, कॉ. अनिल ढोकपांडे गरीबी से ऊपर आए हैं। पहले के समय के वह मेरिट छात्र है। अपनी कार्य नीति के कारण वह किसी भी कार्य में सदैव आगे रहते थे और इसी कारण आज वे संघठन के उच्च पद पर हैं। साथ ही, इस मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे।
महासचिव कामरेड एच. आय. भट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एलआईसी के निजीकरण का कड़ा विरोध किया और बीमाधारक से एलआईसी को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि, पश्चिमी क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघठन पूरे देश की मजदूर आंदोलन का मार्गदर्शन कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन अभय पांडे व अंजली देवासे ने और आभार नरेश अडचुले ने माना।
सफलता हेतू शिवा निमजे, राजेश विश्वकर्मा, राजेश खंडेलवाल, जी हरी सरमा, अभय पाटणे, हिना जीभकाटे, नेहा मोटे, संदीप लातूरकर, विवेक जोशी, धनराज डोंगरे, मिलींदकुमार, ममता सवाने, प्रिती पात्रे, लष्मण मौंदेकर आदीं बीमाकर्मीयो ने सहयोग दिया।