जरुरतमंद लोगों में सामग्री वितरित कर बांटी दीपोत्सव की खुशियां
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_97.html
अखिल भारतीय सिंधी समाज ने मनाया दिपावली मिलन
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ इकाई ने जरुरतमंद गरीब महिलाओं व पुरुषों में वस्त्र, जरूरी सामग्री, मिठाई, पटाखे, दिए बांटकर दिपावली की खुशियां साथ मनायी. दिपावली मिलन कार्यक्रम में अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी ने संबोधन में कहा कि सही मायने में मंदिर के बाहर बैठ असहायों में ही भगवान के दर्शन हो जाते हैं, साथ ही संस्था असहाय गरीबों की सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहेंगी।
राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, महासचिव रवि चदंवानी ने सफलतार्थ सहयोग किया। प्रस्तावना अशोक आहुजा ने व आभार रवि चदंवानी ने माना कार्यक्रम के सफलतार्थ अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी,
महासचिव रवि चदंवानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, उपाध्यक्ष मुरली उदासी, अशोक खानचदानी, राष्ट्रीय सदस्य अशोक केवलरामानी, कोषाध्यक्ष भागचंद केवलरामानी, सहसचिव श्रीचंद मोहनानी, हरीश मूलचंदानी, सच्चानंद हिरानी व श्याम जेसवानी, पपन चौधरी, चन्द्र आडवानी, पवन चावला आदि ने सफलतार्थ प्रयास किया।