Loading...

डॉ. अशोक बागुल ने संजयनगर बस्ती मे किया मार्गदर्शन


डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन पर भाग्यश्री फिल्म डांस ड्रामा अकादमी ने किया अभिवादन

नागपुर। भाग्यश्री फिल्म डांस ड्रामा अकादमी, स्वच्छ भारत अभियान नागपुर और युवा मोर्चा के सयुक्त तत्वावधान से 06 दिसम्बर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन निमित्य संजयनगर बस्ती मे कार्यक्रम हुआ। 


इस कlर्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बागुल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंबाझरी पुलिस थाना नागपुर इनके हस्ते माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभीवादन किया गया था। संजीवनी चौधरी सीने अभिनेत्री एवं संचालिका भाग्यश्री फिल्म डांस ड्रामा, शहर उपाध्यक्ष स्वच्छ भारत अभियान नागपुर एवं राहुल महाजन युवा कार्यकर्ता महामंत्री युवा मोर्चा के हस्ते भी पुष्प अर्पित कर अभीवादन किया। 


इस कार्यक्रम मे डॉ. अशोक बागुल ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपना और दुसरो का ख्याल कैसे रखे और गुह्नेगारी से दूर रहे इस पर मार्गदर्शन किया। संजीवनी चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार सभी को दे और अपना परिवार सुरक्षित रखे। राहुल महाजन ने आभार व्यक्त करते हुए कहाँ की आप हमेशा ऐसे ही हमारे बस्ती मे आकर नागरिको का हौसला बढ़ाते रहे, सभी का धन्यवाद दिया। 


इस अवसर पर अनिल आत्राम, दिलीप खडसे, गजानन पूरी, अभय लिहितकर, राहुल बोरघरी और बाकी लोग उपस्थित थे। 
कार्यक्रम को सफल बनाने मे राहुल महाजन की मेहनत और बस्ती  के लोगो के साथ से कार्यक्रम  सफल हो पाया। कार्यक्रम में बस्ती के बच्चे तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list