महापरिनिर्वाण दिवस पर मध्य नागपुर राकांपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_26.html
नागपुर। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के मार्गदर्शन में व मध्य नागपुर अध्यक्ष रिज़वान अंसारी के नेतृत्व में भांखेड़ा स्थित उनकी प्रतिमा को माला अर्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और कार्यों को याद किया गया। आज उनकी 65 वीं पुण्यतिथि है। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। वह भारती बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक के रूप में जाने जाते थे.
बाबासाहेब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था। साथ ही अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की भी शुरुआत की थी। बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने, गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए अर्पित किया था, इसी कारण बाबा साहेब की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाया जाता है। मध्य नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि हम उनके बताए के मार्गों पर चलेंगे एवं देश में जितनी भी फैली हुई अराजकता, अन्याय, हिंसा, सामाजिक भेदभाव आदि का विरोध करेंगे।
इस अवसर पर राकांपा नागपुर शहर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शेवाळे, जावेद खान, रियाज़ खान, भारत बोधकर, मोहसिन शाही, हिमांशु चौहान, अंकित थुल, निखिलेश सूर्यवंशी, मनीष इंगळे, पियुष पाटिल, सरफराज मंसुरी, इसराइल अंसारी आदि उपस्थित थे।