Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन ने मनाई ज्ञानप्रकाश ग्रंथालय एवं वाचनालय की वर्षगांठ


नागपुर। भारत देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव  वर्ष चल रहा है, वहीं देश को लोकतंत्र की सौगात देनेवाले संविधान के शिल्पकार महामानव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का आज महापरिनिर्वाण दिवस, इंसान का शरीर मरता है उनके विचार नही मरते, बाबासाहेब के उन्ही विचारों और उनकी शिक्षा के प्रसार की सोच को ध्यान मे रखते हुये उन्हे सच्ची श्रध्दांजली देने हेतू अस्तित्व फाऊंडेशन द्वारा पिछले वर्ष ज्ञानप्रकाश ग्रंथालय एवं वाचनालय की स्थापना की गई थी। 


डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन एवं ज्ञानप्रकाश वाचनालय की वर्षगांठ के उपलक्ष मे उनके विचारो से बच्चो को अवगत कराने के उद्देश्य से उन्हे अभिवादन करने हेतू कुंदनलाल गुप्ता नगर स्थित मनपा हिंदी प्राथमिक शाला मे स्कुल प्रशासन की मदत से कोरोना के सभी नियमो का पालन करते हुये श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पहार अर्पण कर महामानव को मानवंदना दि गयी, 

तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ एवं स्कुल इंचार्ज श्रीमती सुक्शा सुर्यवंशी एवं अन्य मान्यवरोद्वारा बच्चो को शिक्षा का महत्त्व बताकर शिक्षा पानेके लिये प्रेरीत किया गया, ईस दौरान अस्तित्व फाऊंडेशन की ओर शिक्षा साहित्य का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजू हेडाऊ, कार्यकर्ता संजय हेडाऊ, गणेश धकाते, गणेश हेडाऊ, श्रीमती दर्शना पराते, श्रीमती संगीता हेडाऊ और स्कुल की और से श्रीमती माला हिंगे, श्रीमती कुंदा पानतावणे, श्रीमती सुष्मा भैसारे आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम को यशस्वी बनाने हेतू स्कुल प्रशासन का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिये संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
समाचार 7353213342552809641
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list