Loading...

विप्र बिग बॅश क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी आरजीबीएस टीम

                                          

नागपुर। विप्र फाउंडेशन और परशुराम सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ द्वारा 5 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से रात 9 बजे तक लकड़गंज स्थित कच्छी विशा क्रिकेट ग्राउंड में 'विप्र बिग बॅश' क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें शहर के आठ विभिन्न ब्राह्मण संगठनो के युवा खिलाड़ियो ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और फाइनल में पहुंच कर आरजीबीएस यानी राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समिति टीम ने आखिरी ओवर में अपना धुआंधार प्रदर्शन कर पदक पर अपना कब्जा कर लिया


विप्र बिग बॅश में भाग लेने वाली टीमों में पालीवाल यूनाइटेड, पाराशर इलेवन, पुष्करणा कॉन्ट्रा रॉयल दाधीच, पारिख ब्रिगेड, सेंचुरी वॉरियर्स, आरजीबीएस और द गार्डिनियर्स शामिल रही।


विप्र फाउंडेशन और परशुराम स्वर्गवासी ब्राह्मण संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना और सभी को एक छत के नीचे लाना मुख्य उद्देश्य होता है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर  सुनील केदार दयाशंकर तिवारी, कृष्णा खोपड़े, गिरीश व्यास, रामकिशन ओझा, डॉ महेंद्र शर्मा, नरेश गावंडे, महेश बंग, महेश पुरोहित, आनंद निर्वाण, उमाकांत अग्निहोत्री, अमित बाजपेई, अतुल कोटेचा, जयप्रकाश गुप्ता, गोपालकृष्ण पांखला, घनश्याम शर्मा, संजय पालीवाल, विनोद चतुर्वेदी, संजय पुरोहित, श्रीकांत देशपांडे, वसंत पालीवाल प्रमुखता से उपस्थित हुए।


8 - 8 ओवर के चार मैच हुए जिसमें प्रत्येक टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में द ग्रैंडिंयर्स, पुष्करणा कॉन्ट्रा सेंचुरी वॉरियर्स और आरजीबीएस रही और इनमें से आरजीबीएस और द ग्रैंडिंयर्स टीमें फाइनल में पहुंची। 


फाइनल मैच का फाइनल राउंड बहुत ही जबरदस्त रहा इसमें द ग्रैंडिंयर्स नहीं 10 विकेट पर 78 रन बनाने का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम आरसीबीएस के सामने रखा। शुरुआत में मैच मे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर लग रहा था द ग्रैंड वॉरियर्स इस क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता रहेगी लेकिन आखिरी दो ओवर में  आरजीबीएस ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए लास्ट बॉल पर छक्का मारकर 2 विकेट से यह मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसे देखकर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाया गया वह आखरी बॉल का जबरदस्त छक्का सभी को याद आ गया।

विजेता टीम को संगठन द्वारा 31000 नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की गई इसके अलावा मैन ऑफ द मैच कब किताब गोपाल शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अंकित शर्मा को दिया गया तथा बेस्ट बॉलर के रूप में यश शर्मा तथा बेस्ट बैटमैन का इनाम शशांक त्रिवेदी को प्रदान किया गया इन सभी को नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई इसके अलावा सभी टीमों के खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के रूप में मेडल प्रदान किए गए।

अनशन के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। विप्र समाज की महिलाओं  और बच्चों ने भी इस आयोजन में भारी संख्या में शामिल होकर आयोजन का लुत्फ उठाया उनके मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के गेम्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी वहां रखा गया था। संगठन द्वारा सुबह से आने वाले आगंतुकों के लिए वहां दिनभर अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। क्रिकेट की कमेंट्री और कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। 
समाचार 2818695820174580968
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list