अतुलनीय सेवाभावी कार्यों के लिए 'जिव्हाला संस्था' को किया सम्मानित
मराठवाडा लोक विकास मंच का 'मधुकर धस स्मृति गौरव पुरस्कार'
नागपुर/उमरखेड़ (सं)। मराठवाडा लोक विकास मंच, महाराष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित मधुकर धस स्मृति गौरव पुरस्कार - 2021 इस वर्ष विदर्भ से यवतमाल जिले के उमरखेड़ के इंटरनेशनल आयकान पुरस्कार व आईएसओ मानांकन प्राप्त जिव्हाला संस्था उमरखेड़ के अध्यक्ष अतुल लताताई राम मादावार को जिव्हाला संस्था के अतुलनीय सेवाभावी कार्यों के लिए हाल ही में प्रदान किया गया है।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा लोक विकास मंच की ओर से 17 वें विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कलंब जिला, उस्मानाबाद में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को कार्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस समय निमंत्रक के रूप में विश्वनाथ अन्ना तोडकर संयोजक के रूप में उपस्थित थे।
एमएन कोंढालकर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मंगला दैठनकर, रमाकांत कुलकर्णी, प्रमोद झिंजाड़े, दत्ता बारगजे, कालिंदी पाटिल, भूमिपुत्र वाघ, रमेश भिसे आदि मौजूद थे। मराठवाडा लोक विकास मंच के उपाध्यक्ष भूमिपुत्र वाघ ने प्रास्ताविक किया. भैरवनाथ काकड़े ने संचालन किया तो ओमप्रकाश गिरी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।