श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हसमाज का स्वास्थ शिबीर उत्साहपुर्वक संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_693.html
के सहयोग से अपोलो क्लिनिक मे उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जो 1 महिना चला, इस बॉडी चेकअप कॅम्प मे 355 ज्ञातिबंधुओ ने लाभ लिया।
इस अवसर पर मंचासिन श्रीमती दमयंतीबेन रजनीकांतभाई पंडित, समाज के ट्रस्टी मंडल के सभापती श्री नरेन्दभाई जहा, अपोलो क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. सोहेल खान, समाज प्रमुख श्री संजयभाई ठाकर, समाज मानदमंत्री श्री चेतनभाई जोषी, शिबीर के संयोजक केयुरभाई व्यास, मनिषभाई जोशी थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिप प्रज्वलन एवंम सरस्वती वंदना करते हुए माल्यार्पण व पुजन किया गया एवं आदरणिय श्री स्व. रजनिकांतभाई पंडित का 105 वा जन्मदिन निमित्त उनको याद करते हुए उनकी छवि को माल्यार्पण किया गया।
व्यवसायिक, सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक क्षेत्र में श्री पंडित साहेब का अमुल्य योगदान रहा है और ब्रम्हसमाज को उंचाईयो पर ले जाने और उन्नती मे उनका अमुल्य सहयोग रहा है। उन्हींके जन्मदिन निमित्त 'उमि चेरीटेबल ट्रस्ट' ने इस कॅम्प में आर्थिक सहयोग दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथी श्रीमती दमयंतीबेन रजनीकांतभाई पंडित का शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ महिला मंडल अध्यक्ष हेमाबेन मेहता द्वारा सत्कार किया गया। समाज ट्रस्टी के सभापती का सत्कार चेतनभाई जोषी द्वारा किया गया, डॉ. सोहेल खान का सत्कार केयुरभाई व्यास द्वारा किया गया, समाज प्रमुख संजयभाई ठाकर का सत्कार मनिषभाई जोषी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा विशेष सत्कार अतिथियोका महिला मंडल उपाध्यक्ष वोल्गाबेन
ठाकर एवं सचिव निताबेन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख संजयभाई ठाकर ने अपने
प्रस्ताविक उद्घोषन मे कहा कि समजा द्वारा इसका आयोजन प्रथम बार किया गया जिसका बहोत ही अच्छा प्रतिसाद मिला, ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होगे, वह समाज कल्याणार्थ कार्यक्रमों मे ज्ञातिबंधुवो से उत्साह से लाभ लेने का अनुरोध किया। जिससे समाज बंधुवो का स्वास्थ अच्छा बना रहे तो समाज की उन्नती होगी।
डॉ. सोहेल खान ने अपने व्यतव्य मे कहा कि हर एक व्यक्ती ने स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर अपने स्वास्थ की जाँच करते रहने से स्वास्थ निरोगी रहेगा और आनेवाले वर्ष में अपोलो क्लिनिक ऐसा ही साथ और सहयोग बना रहेगा ऐसा कहा।
प्रमुख अतिथी श्रीमती दमयंतीबेन पंडित ने कहा कि समाज के ज्ञातिबंधुवो को स्वास्थ लाभार्थ ऐसे आयोजनो में मैं हमेशा समाज के साथ रहुँगी ऐसा आश्वासन दिया। समाज के ट्रस्टी मंडल के सभापती श्री नरेन्द्रभाई जहा ने समाज के इस उपकम की सराहना की और इसे आरोग्य के प्रति समाज की इच्छाशक्ति की ओर बड़ी छलांग लगाने का दावा किया।
जिवन मे आरोग्य ही सबसे बडी संपत्ती है भविष्य में भी ऐसे कार्य करने के लिए समाज का प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश मुरकुटे, डॉ. राधिका मुरकुटे व अपोले क्लिनिक की इनचार्ज डॉ. श्रदधा सिंघानिया का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया तथा मुकेशभाई जोशी, अतुलभाई त्रिवेदी, भारतीबेन रावल इन्होंने शिबीर के बारे अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर श्री चिमनभाई जोशी, मुखियाजी ब्रिजेश व्यास इनके जन्मदिन निमित्त नरेन्द्रभाई जहा ने पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।
इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव श्री चेतन जोषी ने किया व मंच संचालन कविता व्यास और हिमाशु शुक्ला ने किया।
कार्यकम मे समाज उपाध्यक्ष श्री निखिलेशभाई ठाकर, श्री राजेन्द्रभाई मेहता, कोषाध्यक्ष श्री अशोकभाई जहा, आजिवन सदस्य श्री नरेशभाई त्रिवेदी, सदस्य जयेष जोशी, विजेश व्यास, राजेश जोशी, सतिश भट, महिला मंडल प्रमुख हेमाबेन मेहता, उपाध्यक्ष वोल्गाबेन ठाकर, सचिव निताबेन शुक्ला, पुर्वप्रमुख नुतनबेन जहा, कविताबेन शुक्ला, किर्तीबन जोशी,
युवामंडल अध्यक्ष जय जोशी, सचिव हिमांशु शुक्ला, समाज बंधुवों मे विनोदभाई जोशी, ईश्वरभाई राजगुरू, पदम महाराज जोशी, ललितभाई व्यास, धर्मेश शुक्ला, संजय पंडया, हितेश त्रिवेदी, मेहता परिवार रामदासपेठ से वशिष्ठभाई मेहता, राधिकाबेन मेहता, प्रभाबेन मेहता, व्यवस्थापक श्री चंद्रकांत त्रिवेदी आदि बड़ी संख्या में समाज के बंधु-भगिनी उपस्थित थे।