Loading...

वृद्धाश्रम में अल्पोहार व फल बांटकर मनाया दिव्यांग दिवस


नागपुर। महाराष्ट्र राज्य अपंग  कर्मचारी संघटना मुंबई - 32, जिला - अमरावती की पहल पर  3 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस पर अमरावती के दस्तूर नगर स्थित सुख शान्ति वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों के लिए जिल्हाध्यक्ष राजेन्द्र दिक्षित, जिल्हा सचिव  किशोर मालोकर, जिल्हा सहसचिव गौतम विरघट, जिल्हा कोषाध्यक्ष युवराज थोरात और कु याशिका दिक्षित, कु हर्षिता दिक्षित के द्वारा अल्पोहार और फलो का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई - ३२, जिल्हा - अमरावती की ओर से जिल्हाध्यक्ष ने सभी बुर्जगो से प्रेमपूर्वक  उनके स्वास्थ्य विषयक जानकारी ली और उन्हें पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

कोरोना के प्रकोप के चलते महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना ने पिछले वर्ष 2020 से बिना किसी समारोह के  सादगी के साथ वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो के साथ विश्व दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय लिया था। उसी प्रकार संघटना के सभी सदस्यो ने मंजुरी दि थी। उसी प्रकार गत दो साल से महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना यह विश्व दिव्यांग दिन वृद्धाश्रम के सभी बुर्जुर्गो को अल्पोहार व फलो का वितरण करके मनाती है। वृद्धाश्रम के संचालक ने सभी संघटना के पदाधिकारियों का आभार जताया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई, जिल्हा - अमरावती के जिल्हाध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित, जिल्हासचिव किशोर मालोकर, जिल्हा कोषाध्यक्ष युवराज थोरात, जिल्हा उपाध्यक्ष शालिनी बोरखड़े, कपिल हडाले, जिल्हा सहसचिव, तिमैया तेलंग, गौतम विरघट, जिल्हा प्रसिध्द प्रमुख नितिन गायकी, अमरावती तालुकाध्यक्ष विशाल धोटे और  कु याशिका दिक्षित और कु हर्षिता दिक्षित सभी ने योगदान दिया।
समाचार 3955846524401949000
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list