Loading...

मैथिली शरण गुप्त सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकारा पूनम मिश्रा सम्मानित


नागपुर। उत्तर प्रदेश के बिसौली, बदायूं में केबी हिंदी सेवा न्यास ने नागपुर की वरिष्ठ साहित्यकारा सुश्री पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा' को हिन्दी. साहित्य सेवा व उनकी कृति कैकेयी को मैथिली शरण गुप्त सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का आरंभ पूनम मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाला प्रसाद शांडिल्य ‘दिव्य’ ने की। मुख्य अतिथि प्रो. देवी पंथी (नेपाल), डॉ. खेमसिंह देहरिया और डॉ. राम सनेहीलाल शर्मा ‘यायावर’ रहे। इनके अलावा शांति कुमार स्याल और संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ भी मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन  बरेली के प्रोफेसर डॉ. नितिन सेठी ने किया। इस दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से साहित्यकार उपस्थित थे।
समाचार 671510362936348330
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list