एक शाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम का शानदार आगाज
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_66.html
नागपुर। आजाद यूथ फोर्स, सिंधु युवा शक्ति, लॉयंस क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी, नागपुर, जियो दिल से आदि संस्थाओं के सहयोग से आयोजित एक शाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम कार्यक्रम की रंगारंग शुरुवात उत्साह भरे वातावरण में हुई. अधि. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश भक्ति से ओतप्रोत 26 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों के शुभारंभ में ढोल ताशे की धुन पर क्रांतिवीरों के वेशभूषा में बच्चे और सारी टीमों की परेड ने वड़धामना ग्राम वासियों का मन मोह लिया. ऐसा प्रतित हो रहा था कि समस्त परिसर व रहवासी देशभक्ति के रंग में रंग गये हो. मनोहारी, अतिसुंदर रंगोली का निर्माण प्रतिमा संजय राव द्वारा किया गया.अंत मे बच्चों की पिकनिक ने बच्चों को आनंद के सागर में पहुंचा दिया. परेड में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था.
कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता. सुरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुखता से विपिन अनेजा, अंजनी बंसल, सचिन डोनाडकर, चिन्दू गोंडाने, संजय राव, वीरेंद्र चौधरी , गोविंदा माले, कपिल वर्मा, नवीन शर्मा, भेलेंद्र भोंगाड़े, कपिल यादव, अशोक यादव , मनोज गुप्ता, संदीप कनोजिया, अरविंद मिश्रा, रामेश्वर काले, अखिलेश सिंग, आकाश गोंडाने, देवीदास भाजीपाले, सुरेंद्र मिश्रा,आचारी संतोष एवं आज़ाद यूथ फ़ोर्से, वड़धामना की टीम मौजूद रही. शानदार आयोजन की शुरूआत के लिये आयोजको ने आज़ाद यूथ फ़ोर्से महिला ब्रिगेड प्रतिमा राव, अनिता चौधरी, अश्विनी माले, श्वेता मिश्र, नैना शर्मा, इटंकर भाभी, रागिनी इटंकर, भाव्या मिश्रा का आभार व्यक्त किया.