समाज के हित में करे पत्रकारिता : प्रा. महेश पानसे
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_47.html
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की समीक्षा बैठक संपन्न
नागपुर/गडचिरोली। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को गडचिरोली के प्रेस क्लब में की गयी थी। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के विभागीय अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में बड़ी ताकद होती है। पत्रकारों ने अपनी पत्रकारिता को समाज के हित में करते हुए महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ को भी मजबूती प्रदान करें।
प्रा. महेश पानसे ने कहा कि, गत वर्ष कोरोना संकट के कारण बैठक नहीं ली गयी थी। उस दौरान कोरोना से निपटने के लिए संघ के पत्रकारों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कोरोना में प्रदेश के 257 पत्रकारों की मृत्यु हुई। इनमें महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के 200 से अधिक पत्रकारों का समावेश था। संघ की ओर से इस कालावधि में जरूरतमंद लोगों को 37 ट्रक जीवनावश्यक साहित्य उपलब्ध कराए गये थे। सामाजिक कार्यों में भी महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के पत्रकारों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आगे भी ऐसे कार्य होते रहेंगे। जिसके लिए पत्रकार संघ को मजबूती प्रदान करने का आह्वान उन्होंने किया।
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की बैठक में गडचिरोली जिलाध्यक्ष रूपराज वाकोडे, नसीर हाशमी, श्रीधर दुग्गीरालपाटी, सोपानदेव म्हशाखेत्री, ओम चुनारकर, अभय इंदूरकर, घनशाम म्हशाखेत्री सहित बड़ी संख्या में महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित थे।